अमेरिकन लोगों से मैत्रि

भारत के कालिम्पोंग में रहने के दौरान भी, संघरक्षित ने अमेरिकन लोगों के साथ अपने संबंध विकसित किए. यह संबंध साहित्य और बौद्ध धर्म दोनों क्षेत्र से जुड़े लोगों के साथ थे. बाद के दशकों में उन्होंने कई बार अमेरिका की यात्राएँ कीं. इस वीडियो ब्लॉग में मंजुवज्र उसी इतिहास को टटोलते हैं और 'बीट पोएट्री' (Beat poetry) आंदोलन और अमेरिका के प्रमुख बौद्ध शिक्षकों और लेखकों के साथ संघरक्षित के संबंधों के बारे में बताते हैं. साहित्य के प्रति अपनी रुचि के अलावा, जब वे बढ़ते हुए त्रिरत्न आंदोलन की सहायता के लिए यात्रा करते थे, तब उन्हें वहां के शानदार नज़ारों और वन्यजीवों की तस्वीरें लेना भी बहुत पसंद था.

Previous
Previous

Making ‘In the Realm of the Lotus’

Next
Next

मित्रता का मधुर रहस्य